छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में अवैध लकड़ी तस्करों पर पुलिस कार्रवाई: भालूनारा बैरियर पर 3 वाहनों से अवैध लकड़ी जब्त

रायगढ़ में अवैध लकड़ी तस्करों पर पुलिस कार्रवाई: भालूनारा बैरियर पर 3 वाहनों से अवैध लकड़ी जब्त

15 अगस्त विज्ञापन

गौरीशंकर गुप्ता/रायगढ़, 23 फरवरी 2026: जंगल के लुटेरों के खिलाफ वन विभाग और उड़नदस्ता टीम ने गुरुवार को भालूनारा फॉरेस्ट बैरियर पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिसिया स्टाइल में घेराबंदी कर टीम ने दो माजदा और एक पिकअप वाहन को अवैध लकड़ी के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। इस अभियान से तस्करों में हड़कंप मच गया है, जबकि वन विभाग ने सख्त संदेश दिया है कि अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ सतर्कता बरती जाएगी।

मुखबिर की सटीक सूचना पर रेंजर लीला पटेल के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने शाम 6 बजे से ही भालूनारा बैरियर पर जाल बिछा लिया था। विभाग को पहले से खबर थी कि एक बड़ी लकड़ी खेप पार होने वाली है। रेंजर पटेल ने बताया कि मुखबिर ने संकेत दिया था कि तस्कर खरसिया और पत्थलगांव मार्ग से रायपुर की ओर लकड़ी लादकर आ रहे हैं। टीम ने बैरियर पर विशेष चेकिंग शुरू की, जिसमें वाहनों की तलाशी ली गई। लगभग 8:30 बजे पहला माजदा वाहन (CG 08Y 2044) पकड़ा गया, जिसमें आम प्रजाति की 5 चट्ठा लकड़ी लदी थी। चालक सोभनाथ चंद्रा को हिरासत में लिया गया।

रात 11:30 बजे तीसरा वाहन, एक पिकअप (CG 13AS 6540), ग्राम खैरा से घरघोड़ा जा रहा था। इसमें मिश्रित प्रजाति की 16 तख्त लकड़ी बरामद हुई। चालक किशनलाल चंद्रा ने पूछताछ में कबूल किया कि लकड़ी स्थानीय जंगलों से अवैध कटाई कर लादी गई थी। उसके बाद 2 बजे दूसरा माजदा (CG 04PQ 9935) पकड़ा गया, जिसमें सेमल और मिश्रित लकड़ी के 5 चट्ठा भरे थे। चालक चेतन उर्फ शंकर साहू बलौदाबाजार का निवासी है। तीनों वाहनों को जब्त कर थाने ले जाया गया।

वनमंडल अधिकारी ने बताया कि ये कार्रवाइयां POR नंबर 4731/25, 7571/01 और 7571/02 के तहत दर्ज की गई हैं। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत लाखों में है, जो जिले के वन क्षेत्रों को बचाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। रेंजर लीला पटेल ने कहा, “हमारी टीम 24 घंटे सतर्क है। मुखबिरों का नेटवर्क मजबूत किया गया है, ताकि जंगल लुटेरों को किसी तरह की ढील न मिले।” उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम की कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा, जिसमें भारी जुर्माना और सजा का प्रावधान है।

रायगढ़ जिला वन क्षेत्रों से समृद्ध है, लेकिन अवैध कटाई से जैव विविधता को खतरा बढ़ रहा है। पिछले वर्ष यहां 20 से अधिक ऐसी कार्रवाइयां हुईं, जिनमें करोड़ों की लकड़ी जब्त की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग की तारीफ की, लेकिन मांग की कि तस्करी के सरगनाओं तक जांच पहुंचे। उड़नदस्ता टीम ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा, खासकर रात के समय बैरियरों पर सघन चेकिंग होगी। जिला प्रशासन ने भी निर्देश जारी कर सभी थानों को सतर्क रहने को कहा है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!