Uncategorized
रायगढ़ की ऐतिहासिक बैठक से शुरू हुआ छत्तीसगढ़ बनने का सफर, जानें कौन थे वे लोग जिन्होंने रखी थी आंदोलन की नींव?

इस बैठक में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ सहित प्रदेशभर के कई प्रमुख नेता शामिल हुए थे, जिनमें चंदूलाल चंद्राकर, पुरुषोत्तम कौशिक, तिरूर भूषण, सुधीर मुखर्जी, हरि ठाकुर और केशव सिंह ठाकुर जैसे प्रभावशाली नाम शामिल थे। इन नेताओं ने रायगढ़ की इस बैठक को छत्तीसगढ़ आंदोलन की नींव के रूप में स्थापित किया। रायगढ़ से जगदीश मेहर और अन्य स्थानीय नेता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। वहीं बतौर पत्रकार के रूप में दिनेश मिश्रा भी बैठक में मौजूद थे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य के हर जिले में लोगों को जोड़ने और आंदोलन को गति देने का काम स्थानीय नेताओं के जिम्मे होगा।
15 अगस्त विज्ञापन




