Uncategorized

कांग्रेस का कलेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पर चढ़कर की नारेबाजी, सांसद और पूर्व विधायक ने लगाए आरोप – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

15 अगस्त विज्ञापन




मनेन्द्रगढ़ में सोमवार को कांग्रेस ने एमसीबी जिले के कलेक्टर के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और बैरिकेड पर चढ़कर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए क्षेत्र की सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत ने प्रदेश की भाजपा सरकार और कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा को लगभग समाप्त कर दिया है, जिससे गरीब मजदूरों का रोजगार प्रभावित हुआ है। सांसद महंत ने यह भी कहा कि मजदूर, किसान और व्यापारी तीनों वर्ग भाजपा सरकार से असंतुष्ट हैं। वहीं, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कलेक्टर पर भ्रष्टाचार और तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर ईमानदारी का दिखावा कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं और उनका रवैया तानाशाहीपूर्ण है, जिससे उनके कार्यालय के कर्मचारी भी मानसिक रूप से परेशान हैं। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने चेतावनी दी कि यदि कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने प्रशासन पर जनविरोधी निर्णय लेने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!