अपराध

रायपुर में पत्नी से अफेयर के शक में किराएदार व्यापारी ने मकान मालिक की गला दबाकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर में पत्नी से अफेयर के शक में एक किराएदार व्यापारी ने अपने मकान मालिक की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद का है। मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम पुरुषोत्तम धीवर (25) है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और आज इसका खुलासा करेगी।

पुलिस के मुताबिक, पुरुषोत्तम धीवर मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव का रहने वाला है। वह गनोद में वेद राम साहू के मकान में किराए पर ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था। उसने मकान मालिक की दुकान किराए पर लेकर ऑटो पार्ट्स की दुकान खोली थी। इसी दौरान पत्नी का भी वहां आना-जाना लगा हुआ था।

इसी बीच पुरुषोत्तम को शक हुआ कि वेद राम साहू का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद और गाली-गलौज भी हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ।

विवाद बढ़ने पर आरोपी पुरुषोत्तम धीवर ने वेद राम साहू का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर राखी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पत्नी से अवैध संबंध होने का शक सामने आया है।

पुलिस ने आरोपी किराएदार पुरुषोत्तम धीवर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े बाकी पहलुओं की भी जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद के दौरान मौके पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

इससे संबंधित एक अन्य घटना में रायपुर में बीच सड़क गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाकर मार डाला गया। पति से अलग रह रही महिला पर बॉयफ्रेंड ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाई और महिला को मेकाहारा अस्पताल लेकर गए। सोमवार को गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। वह करीब 60% तक झुलस चुकी थी। रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने पीड़िता की मौत की पुष्टि की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!