Uncategorized

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत और सुरक्षा को लेकर तैयारियों जोरों पर, 30 दिसंबर को NH 43 पर जशपुर नगर से मांझाटोली तक रूट डायवर्ट

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 30 दिसंबर के प्रस्तावित एक दिवसीय प्रवास की तैयारी को प्रशासन ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा और प्रोटोकॉल के अनुसार तैयारी चल रही है।

शहर के नजदीकी ग्राम नीमगांव में स्थितै आगडीह हवाई पट्टी में राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर लैंड करेगा। इसे देखते हुए हैलीपेड के रनवे का नए सिरे से डामरीकरण किया गया है। इसके साथ ही लैडिंग पाइंट और रनवे की साईड में सफेद पट्टी की मार्किंग का काम पूरा कर लिया गया है।

लैडिंग के बाद राष्ट्रपति मुर्मू कार से लोदाम होते हुए झारखंड के गुमला जिले के मांझाटोली जाएंगी। सड़क यात्रा को सुरक्षा मानकों के अनुसार नए सिरे से डामरीकरण करने के साथ ही सड़क के दोनों किनारों की झांड़ियों को साफ किया गया है।

सुरक्षा के लिए कई जिलों के पुलिस तैनात

30 दिसंबर को सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए जिला पुलिस बल और एसआईएफ के जवानों और अधिकारियों की तैनाती काम शुरू हो गया है। रविवार को रक्षित पुलिस लाइन में अधिकारी जवानों और अधिकारियों को उनकी ड्यूटी और पोजिशन समझाने में व्यस्त रहे। सुरक्षा के लिए जशपुर के साथ अंबिकापुर, बलरामपुर, रायगढ़ जिले से भी बल और अधिकारियों को बुलाया गया है।

आज होगा अंतिम रिहर्सल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के रांची से हेलीकॉप्टर से आगडीह पहुंचेगी। सोमवार को आगडीह स्थित हवाई पट्टी में हेलीकॉप्टर की लैडिंग का अंतिम अभ्यास किया जाएगा।

एनएच 43 पर ट्रैफिक रुट डायवर्ट

राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए 30 दिसंबर को कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर यातायात के रूट को परिवर्तित किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर से झारखंड के गुमला जिले के मांझाटोली तक एनएच में सभी प्रकार के दो पहिया, चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात को सुगम बनाने के लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा दी गई है। उन्होनें बताया कि रायगढ़ से रांची (झारखंड) और जशपुर से रांची की ओर जाने वाले वाहनों को जशपुर के गिरांग चैक से डायवर्ट होकर बालाछापर, आरा, सकरडेगा, कोंडरा, मोकरा, सुरसांग से होते हुए मांझाटोली पहुंच कर गुमला, रांची की ओर निकलना होगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अब एक कॉल पर मिलेगी हर मदद, पूरे प्रदेश में शुरू होगी ‘डायल 112’ सेवा, एजेंसी का चयन पूरा

राष्ट्रपति अंर्तराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह में होंगी शामिल

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जनवरी को झारखंड के गुमला जिले के मांझाटोली में आयोजित अंर्तराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह में शामिल होगीं। राष्ट्रपति मुर्मू का हेलीकॉप्टर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आगडीह हवाई अड्डा में लैंड करेगा। यहां हवाई पट्टी से सड़क मार्ग से राष्ट्रपति मांझाटोली पहुंचेगी और समारोह में शामिल होकर,आगडीह से वापसी के लिए उड़ान भरेंगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!