Uncategorized

CG News: हनुमान मंदिर तोड़ने पर मचा बवाल, हिंदू संगठन का फूटा गुस्सा, दो पक्षों में तनातनी | CG News: There was a ruckus over the demolition of Hanuman temple

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: मंदिर के ठीक सामने चर्च

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर भाठनपाली गांव में बुधवार की सुबह उस वक्त तनाव का माहौल बन गया जब गांव वालों ने वहां स्थित हनुमान मंदिर को टूटा हुआ देखा। बताया जा रहा है कि जिस जगह मंदिर तोड़ा गया था उसके ठीक सामने चर्च है। चर्च में सभा करने आए लोगों पर मंदिर को तोड़ने का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। इधर भाठनपाली में मंदिर तोड़ने की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संठगन के नेता मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें

CG News: बालोद में 354 स्कूल होंगे प्रभावित, युक्तियुक्तकरण की सूची जारी होने से शिक्षकों में मची खलबली

भाठनपाली के कुछ लोगों का कहना था कि मंदिर का निर्माण वहां रहने वाले निर्मल सारथी नामक एक ग्रामीण ने कराया था। उक्त युवक के द्वारा ही जेसीसी में उक्त मंदिर को तोड़ा गया है। मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल का कहना था कि उन्हें गांववालों से सूचना मिली कि हनुमान मंदिर को तोड़ा जा रहा है। उनके वहां पहुंचने से पहले ही मंदिर को तोड़ दिया गया था।

मौके पर पहुंचे हिन्दू संठगन के लोगों ने भी गांव मौजूद चर्च को भी तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि बवाल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ऐसे में पुलिस ने इन लोगों को रोक लिया। हालांकि पुलिस ने चर्च के बाहर मौजूद युवकों को रोक लिया, लेकिन इस बीच युवक पुलिस से बचते हुए चर्च के ऊपर पहुंच गया और उसमें लगे क्रॉस को तोड़ दिया। इससे और ज्यादा विवाद की स्थिति बन गई। ऐसे में पुलिस टीम नजाकत को भांपते हुए दोनों पक्षों के करीब 5 लोगों को जूटमिल थाना लेकर पहुंची, ताकि मौके पर स्थिति को शांत किया जा सके।

सख्त कार्रवाई की मांग

सुबह से उपजा यह विवाद दोपहर तक बना रहा। इससे गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। गांव के लोग चर्च तोड़ने की जिद पर अडे़ हुए थे। हनुमान मंदिर टूटने के बाद सभी ने आस्था को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए चर्च संचालकों के खिलाफ कडी से कार्रवाई किए जाने की मांग भी की जा रही थी। हालांकि पुलिस इस मामले में समाचार लिखे जाने पर किसी के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं की थी।

बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर तोड़ने की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुई तो इसकी जानकारी पुलिस तक भी पहुंची। ऐसे में एसपी दिव्यांग पटेल शहर के तीनों थाना प्रभारियों सहित सीएसपी आकाश शुक्ला को मौके के लिए रवाना किया। पुलिस टीम मौक पर डटी रही और दोनों पक्षों को शांत कराने में लगी रही।

रायगढ़ सीएसपी आकाश शुक्ला ने बताया कि उक्त मंदिर में प्रतिमा नहीं है। मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई है। सभी को समझाइश देते हुए शांत कराया जा रहा है। पूछताछ के लिए पुलिस निर्मल को थाना लाई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!