छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का धर्मजयगढ़ आगमन, भाजपा मंडल घरघोड़ा की बैठक संपन्न

धर्मजयगढ़ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 को होंगे शामिल

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) घरघोड़ा :- आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती है, उक्त अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन धर्मजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल।
उक्त कार्यक्रम को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित है, अतः उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उक्त कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर तैयारियां जोरो पर है, आज भाजपा मंडल घरघोड़ा की बैठक आहूत की गई जिसमें अतिथि के रूप में भाजपा रायगढ़ लोकसभा के सांसद राधेश्याम राठिया, जिला के प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, भाजपा जिला के अध्यक्ष अरुण धर दीवान, भाजपा जिला के उपाध्यक्ष नरेश पंडा, जनपद अध्यक्ष सहनु पैंकरा, भाजपा धर्मजयगढ़ प्रभारी सुनील सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल घरघोड़ा के प्रभारी महेश चेनानी, राजेंद्र ठाकुर, टीकाराम पटेल जी, मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश पटेल जी उपस्थित रहे।
नितिन नवीन जी का कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे है, उक्त कार्यक्रम धर्मजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित होना है, बैठक में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए यह स्पष्ट है कि धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए भाजपा संगठन पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!