छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज बारिश कमजोर, कल 19 सितंबर से कई जगह बढ़ेगी बारिश; पाटन में खारून नदी में बहे युवक का शव 17 घंटे बाद बरामद

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में अभी बारिश कमजोर बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। आज यानी 18 सितंबर को भी बारिश कम रहने का अनुमान है, लेकिन कल यानी 19 सितंबर से कई जगह बारिश बढ़ सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं।

मौसम में बदलाव की वजह उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। यह आज शाम तक उत्तर अंडमान सागर पहुंच सकता है। कल शाम यहां लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ेगी और बारिश की एक्टिविटी तेज हो सकती है।

मौसम विभाग ने आज (18 सितंबर) प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले दो दिनों में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि कल यानी 19 सितंबर से बारिश का क्षेत्र और तीव्रता बढ़ने की संभावना है। यानी अभी जहां छिटपुट बारिश हो रही है, वहां से आगे बढ़कर प्रदेश के ज्यादा हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से अब तक की मौसमी बारिश सामान्य से 5% कम है। पिछले 24 घंटे में भी बारिश बहुत कम रही। पेंड्रा रोड, साल्हेवारा और चांपा में सबसे ज्यादा 20-20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कुनकुरी, रामानुजगंज, रेंगाखार कला और रघुनाथ नगर में 10-10 मिमी बारिश हुई।

बारिश थमने से कई जिलों में तापमान 5-6 डिग्री तक बढ़ा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.6°C बिलासपुर में दर्ज किया गया, जो सबसे गर्म रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8°C पेंड्रा रोड में रहा। रायपुर में आज (18 सितंबर) बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रह सकता है।

इस बीच दुर्ग के पाटन में खारून नदी में बहे 38 वर्षीय सुरेंद्र यादव का शव 17 घंटे बाद शुक्रवार सुबह बरामद हुआ। विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम देखने के बाद धमतरी लौटते समय ओदरागहन एनीकेट पर काई से बाइक फिसली थी।

बताया गया कि एक युवक बाइक पकड़कर बच गया, जबकि सुरेंद्र तेज बहाव में बह गए थे। शव 17 घंटे बाद शुक्रवार सुबह बरामद हुआ।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!