Uncategorized

राजनांदगांव में 7 लाख के इनाम के साथ हाफ मैराथन: 16 नवंबर को तीन श्रेणियों में दौड़, विजेता को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार – Rajnandgaon News

15 अगस्त विज्ञापन


राजनांदगांव रनर्स ग्रुप और सन ग्रुप द्वारा 16 नवंबर को हाफ मैराथन का आयोजन

राजनांदगांव रनर्स ग्रुप और सन ग्रुप द्वारा 16 नवंबर को हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग भाग ले सकते हैं।

.

मैराथन में तीन श्रेणियां – 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी निर्धारित की गई हैं। कुल पुरस्कार राशि लगभग 7 लाख रुपए है। 21.1 किमी की हाफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय 50 हजार और तृतीय 31 हजार रुपए है।

मैराथन के विभिन्न मार्ग तय किए गए हैं। 5 किमी की दौड़ ऑडिटोरियम से निरंकारी चौक तक होगी। 10 किमी का मार्ग ऑडिटोरियम से पेंड्री तक है। 21 किमी की दौड़ सत्यानंद योग आश्रम से पेंड्री होते हुए ऑडिटोरियम तक होगी।

दौड़ में भाग लेने वालों को मिलेगा टी-शर्ट, मेडल और ई-सर्टिफिकेट

प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन पर रनिंग टी-शर्ट दी जाएगी। दौड़ पूरी करने पर मेडल, रिफ्रेशमेंट और ई-टाइमिंग सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। राजनांदगांव रनर्स की स्थापना नवीन जैन ने की थी। क्लब के धावक पहले भी फुल मैराथन, हाफ मैराथन और अल्ट्रा मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं।

आयोजकों के अनुसार यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है। इसका उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ एक सामाजिक अभियान चलाना भी है। प्रेस वार्ता में मुरली खंडेलवाल, आकाश चोपड़ा, सौरभ जिंदल, निकेत जैन और जयेश कोठारी उपस्थित थे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!