छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

राजधानी रायपुर में मंगलवार को एक सांड ने सड़क पर जा रहे करीब 15 लोगों पर हमला कर दिया

15 अगस्त विज्ञापन

राजधानी रायपुर में मंगलवार को एक सांड ने सड़क पर जा रहे करीब 15 लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पटेल भी शामिल हैं। वहीं, सांड के हमले का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। इसमें सांड घर के बाहर बच्चे को गोद में लिए खड़े बुजुर्ग पर अचानक हमला करता और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारता नजर आ रहा है।

सांड के हमले में घायल बुजुर्ग का अस्पताल में इला जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना को बालाजी अस्पताल में एडमिट किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांड को ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से बेहोश किया। घटना डीडी नगर इलाके की है।

गौ सेवकों ने बताया कि करीब 2 महीने पहले सांड को कुत्ते ने काट लिया था। उनका कहना है कि इसी वजह से उसे रेबीज होने की आशंका है। इसके चलते वह आक्रामक हो गया और लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने लगा।

वहीं, इस घटना को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने चिंता जताई है और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “भाजपा विधायक राजेश मूणत के कार्यकाल में क्षेत्र की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।”

पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत 15 घायल

जानकारी के मुताबिक, सांड ने कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 और बंजारी नगर क्षेत्र में करीब 15 लोगों पर हमला किया। घटना में पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पटेल समेत 15 लोगों को चोटें आई हैं। सेक्टर-2 के रहने वाले देवनारायण शर्मा पर भी सांड ने पीछे से हमला किया है।

देवनारायण शर्मा अपने 1 साल के पोते को गोद में लेकर घर के बाहर खड़े थे। तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से देवनारायण संभल नहीं पाए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालात गंभीर बनी हुई है।

काउ कैचर से नहीं पकड़ा गया सांड, वन विभाग को बुलाया

सांड के उत्पात की सूचना मिलते ही नगर निगम जोन क्रमांक-5 की टीम काउ कैचर के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने दिनभर सांड को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद नगर निगम ने वन विभाग से संपर्क किया।

बेहोशी का इंजेक्शन देकर सांड को किया काबू

वन विभाग-जंगल सफारी की टीम और भाठागांव पशु चिकित्सालय के डॉ. दिनेश पटेल मौके पर पहुंचे। टीम ने ट्रैंक्विलाइज़र गन के जरिए सांड को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद सांड को सुरक्षित तरीके से काबू में लिया गया। इलजा के लिए उसे जोन-5 के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

टीमों की कार्रवाई के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

नगर निगम, वन विभाग, जंगल सफारी की टीम और पशु चिकित्सकों की कार्रवाई के बाद सांड को काबू में लिया गया। इसके बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!