छत्तीसगढ़

राजधानी के कबीर नगर स्थित एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी से 14.37 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया

15 अगस्त विज्ञापन

राजधानी के कबीर नगर स्थित एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी से 14.37 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

आरोप है कि दुकान के तीन कर्मचारियों ने ग्राहकों को सामान बेचने के बाद बिक्री की रकम दुकान में जमा नहीं की और अपने पास रख ली। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, फेस-1 कबीर नगर निवासी मोहम्मद अनवर इंडियन मोटर्स ऑटो पार्ट्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि दुकान में कार्यरत मोहम्मद फाजिल, सर्वर खान और कायनात ने 11 मार्च 2025 से 5 नवंबर 2025 के बीच ग्राहकों को ऑटो पार्ट्स बेचे, लेकिन बिक्री से मिली रकम दुकान के खाते में जमा नहीं की।

शिकायत के अनुसार, तीनों कर्मचारियों ने मालिक की जानकारी के बिना अलग-अलग ग्राहकों को सामान बेचकर 14 लाख 37 हजार 226 रुपए का गबन कर लिया। जब दुकान के स्टॉक, बिल और नकदी का मिलान किया गया तो बड़ी वित्तीय गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद कारोबारी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बिक्री के मुकाबले दुकान में रकम जमा नहीं हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी से जुड़ी धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

कर्मचारियों के खिलाफ जांच जारी

पुलिस अब दुकान के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड, बिल, नकदी के हिसाब और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ भी की जाएगी।

जांच अधिकारियों का कहना है कि लेनदेन और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!