Uncategorized
Raipur Smart City: अधूरे पड़े 25 करोड़ के चार प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दिसंबर तक का दिया समय

Raipur Smart City: स्मार्ट सिटी कंपनी का बस्ताबंद हो चुका है, लेकिन कंपनी ने जिन कामों को शुरू किया अब वह उसके गले की फांस बन चुके हैं। राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शुरू किए गए चार प्रोजेक्ट समय-सीमा समाप्त होने के बाद अभी तक न तो पूरे हो सके हैं न ही शहर के लोगों को वह सुविधाएं मिल पाई। अभी भी 25 करोड़ रुपए के काम अधर में ही अटके हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि जिन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, वे इसी साल दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे। क्योंकि केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय से दिसंबर तक का समय स्मार्ट सिटी कंपनी को दिया गया है। इन्हें पूरा करके मेंटेनेंस के लिए निगम प्रशासन को हैंडओवर करना है।
15 अगस्त विज्ञापन




