Raipur: चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा होगी तैयार | Blueprint For Next Phase Of Good Governance In Chhattisgarh Will Be Prepared At Raipur Chintan Shivir 3

छत्तीसगढ़ की साय कैबिनेट (Cabinet) का दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 शनिवार को आईआईएम रायपुर (IIM Raipur) में शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ सुशासन एवं अभिसरण विभाग और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चिंतन शिविर (Chintan Shivir) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रिपरिषद के सदस्य तथा देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने शासन के विभिन्न आयामों पर व्यापक मंथन किया। सीएम साय ने 4 जुलाई को कहा कि चिंतन शिविर केवल विचार-विमर्श का मंच नहीं, बल्कि शासन की कार्यसंस्कृति में निरंतर सुधार और नवाचार का माध्यम बन चुका है। पिछले दो संस्करणों से प्राप्त सुझावों को सरकार (Chhattisgarh Government) ने प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन (Sushasan) के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी।
यह भी पढ़ें : पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई एम्स रायपुर में भर्ती, हालत नाजुक




