Uncategorized

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: खाली मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे टेक्नीशियन की मौत, जीआरपी ने शुरू की जांच – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन


दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में रेलवे के टेक्नीशियन की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर पदस्थ थे। यह दुर्घटना मुंबई–हावड़ा मुख्य रेलवे ट्रैक पर

.

मौका का मुआयना करते जीआरपी के जवान।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक की प्रथम पाली में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान रायपुर एंड की ओर किलोमीटर संख्या 865/27 (रेल पोल क्रमांक 865/27) के पास एक खाली मालगाड़ी (N/BOX EMPTY) स्टेशन से होकर गुजर रही थी। अचानक किसी कारणवश अजय कुमार मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ट्रैक पर पड़ी लाश को हटाकर मर्च्युरी में भेजा गया।

ट्रैक पर पड़ी लाश को हटाकर मर्च्युरी में भेजा गया।

ट्रैक से हटाकर मर्च्युरी भेजा शव घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर दुर्ग ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचित किया। इसके बाद आरपीएफ, जीआरपी दुर्ग चौकी की पुलिस और अन्य रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब सुबह 9:50 बजे आरपीएफ की मदद से शव को ट्रैक से हटाकर मर्चुरी भेजा गया, जिससे रेल यातायात सामान्य किया जा सके।

घटनास्थल पर पंचनामा तैयार करते जीआरपी के जवान।

घटनास्थल पर पंचनामा तैयार करते जीआरपी के जवान।

मामले की जांच शुरू दुर्ग जीआरपी चौकी पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे दुर्घटना माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों के स्टेशन पहुंचने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!