Uncategorized

रैली निकालकर दिया गया नशा छोड़ने का संदेश – Bastar News

15 अगस्त विज्ञापन



भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा नशामुक्त समाज बनाने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार, दंतेवाड़ा के तत्वावधान में बुधवार को शहर में नशा मुक्ति जनजागरण रैली निकाली गई। रैली गायत्री मंदिर चौक से शुरू हुई। रैली एसबीआई चौक तक पहुंची। इसमें गायत्री परिवार के कार्यकर्ता, महिला मंडल, युवा प्रकोष्ठ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शुरुआत गायत्री मंत्र और प्रार्थना से हुई। इसके बाद लोग नशा मुक्ति का संदेश लिखी तख्तियां और बैनर लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। रैली में नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र, नशामुक्त समाज ही श्रेष्ठ समाज जैसे नारे लगे। लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। स्वस्थ और संस्कारवान जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। परिवार और समाज की खुशहाली भी प्रभावित होती है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से नशे के खिलाफ जनआंदोलन में सहभागी बनने की अपील की। अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने को कहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नशामुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि संगठन समय-समय पर सामाजिक, नैतिक, सांस्कृतिक जागरण के लिए कार्यक्रम करता रहा है। आगे भी ऐसे जनजागरण अभियान लगातार चलाए जाएंगे। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य रखा गया। युवा पीढ़ी को बेहतर, स्वस्थ, संस्कारवान वातावरण देने की बात कही गई।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!