Uncategorized

पुटु बीनने गई महिला का शव झाड़ियों में मिला: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जंगल में मिली लाश; धारदार हथियार से वार के निशान – Gaurela News

15 अगस्त विज्ञापन


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जंगल में सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिला है। ग्राम केवची में अनुसुइया यादव रोज जंगल में पुटु बीनने जाती थी। 24 जुलाई उसकी लाश झाड़ियों के बीच मिली। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

.

मृतका के सिर और पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। उनके बेटे सतना प्रसाद यादव ने पुलिस को बताया कि जब वह सुबह 6-7 बजे उठा, तो उसकी मां घर पर नहीं थीं।

बाद में गांव के ही एक व्यक्ति बालम यादव ने उन्हें सूचना दी कि काठी पथरा गहिरा नाला के पास एक महिला का शव मिला है।

सिर और पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान

सतना प्रसाद जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान अपनी मां के रूप में की। शव के सिर और पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

अभी तक हत्यारे का पता नहीं चल पाया है। गौरेला पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत का माहौल है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!