Uncategorized

Land Fraud: शहर में जमीन दिलाने के नाम पर महिला से 78.97 लाख की ठगी, एजेंट ने ऐसे लिया झांसे में | Land fraud: woman was duped of Rs 78.97 lakh

15 अगस्त विज्ञापन


इन्दू सिंह नामक महिला अंबिकापुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। उसका पति अजीत सिंह एसईसीएल भटगांव में कार्यरत था। वर्ष 2020 में पति के सेवानिवृत होने से पहले वह अंबिकापुर के आस-पास फार्म हाउस के लिए जमीन खरीदना चाहती थी। इंदु सिंह का परिचय गणेश सिन्हा नामक (Land Fraud) व्यक्ति से था।

उसके ही माध्यम से जमीन एजेंट अंबिकापुर दत्ता कालोनी निवासी निकुंज गुप्ता (Land Fraud) से हुई। निंकुज गुप्ता ने इंदू व उसके पति को अंबिकापुर स्थित रॉयल पार्क के पीछे पौने 10 डिसमिल जमीन दिखाई। उक्त जमीन अनिल अग्रवाल का होना बताया था। जमीन का सौदा 2 लाख 10 हजार रुपए प्रति डिसमिल के हिसाब से तय हुआ था।

महिला ने 11 अगस्त 2017 से मार्च 2019 तक कुल 17 लाख 5 हजार रुपए अलग-अलग खाते में चेक के माध्यम से निकुुंज गुप्ता को दिए थे। इसके बाद इन्दू उक्त जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए दबाव (Land Fraud) बना रही थी, लेकिन निकुंज गुप्ता यह बहाना बनाकर बात टालता रहा कि जमीन मालिक अनिल अग्रवाल की बहन का कैंसल का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Shoot and looted Jewellery: 2 व्यापारियों को गोली मारकर 8-10 लाख की ज्वेलरी और कैश लेकर 4 लुटेरे फरार, भागते समय गिरा कट्टा

2.37 एकड़ जमीन दिलाने का फिर दिया झांसा

इसके बाद निकुंज गुप्ता ने इन्दू को अंबिकापुर स्थित टाइम आउट सिनेमा के पीछे २ एकड़ 37 डिसमिल जमीन दिखाकर दिलाने की बात कही। उक्त जमीन 2 राजवाड़े भाइयों को होना बताया था। इन्दू फिर उसके झांसे में आकर जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गई और इसके लिए भी उसने 16 लाख 62 हजार रुपए निकुंज को दिए थे।

इसके बाद भी वह जमीन को रजिस्ट्री नहीं करवा रहा था। वह और रुपए (Land Fraud) मांग रहा था। इन्दू ने अपने परिचितों को जमीन दिलाने की बात कहकर उनसे 9 लाख 37 हजार रुपए दिला दी थी। इसके बाद भी वह रजिस्ट्री नहीं कर रहा था।

ये भी पढ़ें: Road accident: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, सिर के हुए 2 टुकड़े, बारात से लौटते समय हादसा

Land Fraud: परिचितों ने महिला पर बनाया दबाव

जमीन रजिस्ट्री (Land Fraud) नहीं होने पर उसके परिचित इन्दू पर दबाव बनाने लगे। इन्दू ने जब इसकी जानकारी निकुंज गुप्ता को दी तो वह बोला की आप अपने पास से उन्हें रुपए वापस कर दो। इन्दू अपनी सारी जमा पूंजी निकुंज गुप्ता को दे चुकी थी।

वह सारे रुपए डूबने के डर से अपने रिश्तेदारों को भी 9 लाख 37 हजार रुपए वापस कर दी। अंत में 78 लाख 97 हजार रुपए ठगी की रिपोर्ट इन्दू गुप्ता ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने निकुंज गुप्ता के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!