Uncategorized

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, ठंड का असर बरकरार, दो दिन बाद बढ़ेगा रात का तापमान

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिजाज शांत और शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश या किसी भी तरह की मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर महसूस किया जा रहा है, जबकि दोपहर में तापमान सामान्य बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले सात दिनों तक किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय सिनोप्टिक सिस्टम नहीं है। हालांकि 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ने की संभावना कम है। इसी कारण प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि फरवरी के मध्य तक प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे कम होती जाएगी। रात का तापमान बढ़ने लगेगा, जबकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। फिलहाल लोगों को सुबह और देर रात हल्की ठंड से राहत पाने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजधानी रायपुर में आज सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस अवधि में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ी और वनांचल क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!