Uncategorized

पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर समेत 3 आरोपियों को पकड़ा: उडिसा से गांजा लेकर दुर्ग में बेचने खोज रहा था ग्राहक, सुपेला में बाइक से गांजा की खरीदी-बिक्री करते दो गिरफ्तार, 7.19 किलो गांजा जब्त – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन




दुर्ग जिले में मोहन नगर और सुपेला थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 3 अंतर्राज्यीय व स्थानीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने 7.190 किलोग्राम गांजा, एक बुलेट मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित करीब 5.18 लाख रुपए का माल जब्त किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पहली कार्रवाई मोहन नगर में हुई। 18 जनवरी को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अंडरब्रिज के पास, बाके कबाड़ी दुकान के सामने एक व्यक्ति नीले रंग के पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक केशवराम कोसले टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उड़िसा से गांजा लेकर पहुंचा था दुर्ग
पूछताछ में उसकी पहचान चैतन्य सबर (28 वर्ष) निवासी जिला कालाहांडी, उड़ीसा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.160 किलोग्राम गांजा (03 पैकेट) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.58 लाख रुपए बताई गई। आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सुपेला पुलिस ने जिम के पास पकड़ा गांजा
इसी दिन सुबह 06:10 बजे थाना सुपेला पुलिस को सूचना मिली कि नीली रंग की बुलेट मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति पीठू बैग में गांजा लेकर दुर्ग से सुपेला-भिलाई की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने नेहरू नगर जिम गार्डन के पास घेराबंदी कर बाइक को रोका। बाइक सवारों की पहचान मोहम्मद एजाज (30 वर्ष) और फैजान कुरैशी (35 वर्ष), दोनों निवासी दुर्ग के रूप में हुई। 4 किलो गांजा के साथ पकड़ाए बाइक सवार
तलाशी के दौरान कॉफी रंग के पिट्ठू बैग से 4.030 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई। इसके साथ ही रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। कुल जप्त संपत्ति की कीमत लगभग 3.60 लाख रुपए है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज रहे हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!