Uncategorized

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती विवाद: उच्च शिक्षा सचिव बोले- लागू पॉलिसी का करना होगा पालन, नियमों में छेड़छाड़ हुई तो नपेंगे अधिकारी – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन


रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षक विज्ञापन भर्ती विवाद के मामले में उच्च शिक्षा सचिव ने नियमानुसार भर्ती करने की बात दोहराई है। अतिथि शिक्षकों की शिकायत पर दैनिक भास्कर टीम ने सचिव डॉ. एस भारतीदासन से चर्चा की।

.

डॉ. एस भारतीदासन ने कहा कि, शिक्षा विभाग ने पॉलिसी के संबंध में जो निर्देश जारी किए है, उसका पालन करना है। इसमें यदि कोई उल्लंघन हो रहा है, तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

काठाडीह स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय परिसर।

जानिए क्या है मामला

दरअसल, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पिछले दिनों अतिथि शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इस विज्ञापन में वर्तमान में पढ़ा रहे शिक्षकों को रिक्त बोलकर आवेदन मंगाए गए है। वर्तमान में पढ़ा रहे शिक्षकों को प्रोसेस से गुजरने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन अतिथि शिक्षकों ने वरीयता देने और बिना प्रोसेस के नियुक्ति देने की मांग की है।

कुलपति को ये ज्ञापन दिया था अतिथि शिक्षको ने।

कुलपति को ये ज्ञापन दिया था अतिथि शिक्षको ने।

सोमवार को कुलपति से मिले थे अतिथि शिक्षक

इसे लेकर अतिथि शिक्षकों ने सोमवार को विवि के कुलपति आईएएस महादेव कावरे से मुलाकात की थी। अतिथि शिक्षकों ने कुलपति से मुलाकात करके 6 सूत्रीय मांग रखी है। कुलपति ने भी अतिथि शिक्षकों से मुलाकात करने के बाद प्रोसेस से आने की सलाह दी थी।

काठाडीह स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय परिसर।

काठाडीह स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय परिसर।

9 साल से पढ़ा रहे शिक्षक

अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांग पत्र में 9 साल से पढ़ाने की बात लिखी थी। अतिथि शिक्षकों के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग की अतिथि शिक्षक पॉलिसी प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालय में एक साथ लागू हुई है।

प्रदेश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने अतिथि शिक्षक भर्ती में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश का पालन करते हुए पॉलिसी लागू होने से पहले पूर्व से पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता दी। इन शिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया से गुजारे बिना विवि में नियुक्त किया गया। लेकिन कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय प्रबंधन इसे फॉलो नहीं कर रहा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!