Uncategorized

Prayagraj Magh Mela : आज मौनी अमावस्या स्नान पर जल, थल और नभ से रहेगी पुलिस की निगरानी

15 अगस्त विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर आज साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने का अनुमान है। इसे देखते हुए मेला पुलिस सक्रिय हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मेला पुलिस क्षेत्र में जल, थल और नभ से निगरानी करेगी। इस संबंध में पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। संवेदनशील पॉइंट्स पर नजर रखे जाने के साथ ड्रोन और जल पुलिस को सक्रिय किया गया है।

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के सकुशल स्नान को लेकर मेला क्षेत्र स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया। पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सभी मार्गाें से स्नान घाट तक आने-जाने वाले रास्तों पर प्रवेश व निकासी द्वार को साइनेज से स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया गया है। वहीं, अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग व्यवस्था व डायवर्जन पॉइंट्स पर पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

भीड़ नियंत्रण के लिए बताया गया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रियल-टाइम डेंसिटी मॉनिटरिंग की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर पूर्व निर्धारित क्राउड मैनेजमेंट योजना लागू कर भीड़ को वैकल्पिक मार्गों व घाटों की ओर नियंत्रित किया जाएगा। वहीं, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा ने आपात स्थिति में त्वरित समन्वय के लिए वायरलेस से व्यवस्था को प्रभावी रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में रस्सी व बैरिकेडिंग के अलावा वाहन खराब होने पर रिकवरी क्रेन को सक्रिय रखने के लिए कहा है।

भीड़ बढ़ने पर अस्थायी रूप से बंद रहेंगे भंडारे

मेला क्षेत्र में भीड़ बढ़ने की स्थिति में भंडारे व प्रसाद वितरण को अस्थायी रूप से बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। वहीं, अग्निशमन विभाग को सक्रिय रहने के अलावा सभी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि रविवार शाम तक मेला क्षेत्र में कड़ी निगरानी बनाए रखें। घाटों के किनारे से अनधिकृत दुकानदार, वेंडर्स व भिक्षुओं को भी हटाने को कहा गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!