Uncategorized

मुठभेड़ में मारे गए बुच्चन्ना और पापाराव की पत्नी: बीजापुर में 6 नक्सली ढेर, 2 शवों की हुई पहचान; बॉडी लेकर जंगल से लौटे जवान – Jagdalpur News

15 अगस्त विज्ञापन


बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में 11 नवंबर को हुए मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए। इनमें 2 शवों की पहचान हुई है। एक मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चन्ना ढेर हुआ। दूसरी शीर्ष नक्सल लीडर पापाराव की पत्नी उर्मिला भी मारी गई है। लेकिन पापा राव इस बा

.

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य की सरहद पर हुए मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली भी मारी गईं थी। बाकी 4 शवों की पहचान होना बाकी है। इस मामले को लेकर बस्तर IG सुंददराज पी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

ऑपरेशन की सफलता के बाद नक्सलियों के शवों को लाया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें DRG के जवान नक्सलियों के शव ढोकर लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुठभेड़ खत्म होने के बाद लौटी टीम।

20 नक्सलियों की मौजूदगी थी

दरअसल, करीब 3 दिनों तक नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चला था। बीजापुर में मिशन 2026 का ये सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है। 20 नक्सलियों की मौजूदगी की पुष्टि के बाद फोर्स ने घेरा था। 11 नवंबर को 6 नक्सलियों को मार गिराया था।

3 एरिया कमेटी खाली

भैरमगढ़ एरिया कमेटी का इंचार्ज कमलू के सरेंडर करने से ये एरिया खाली हो गया। गंगालूर एरिया कमेटी का इंचार्ज दिनेश मोढियम के सरेंडर करने से ये एरिया भी खाली हो गया। अब मद्देड़ का इंचार्ज बुच्चन्ना मारा गया। इससे तीनों एरिया कमेटी खाली हो गया है। बताया जा रहा है जिले में अब बस 1-2 एरिया ही बचे है। जहां नक्सली मौजूद है।

………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 6 नक्सली ढेर: इनमें तीन महिला नक्सली, हिड़मा की मां बोलीं- घर लौट आओ, गांव में ही कमाई करके खाएंगे

बीजपुर जिले में जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया है।

बीजपुर जिले में जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया है।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर जिले में जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 3 महिला नक्सली शामिल हैं। जवानों ने मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!