छत्तीसगढ़राज्यरायगढ़

पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में उल्लास उमंग के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया

पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में उल्लास उमंग के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया

15 अगस्त विज्ञापन

गौरीशंकर गुप्ता/घरघोड़ा – डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में द्वि दिवसीय वार्षिक-उमंग समारोह का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राधे श्याम राठिया (सांसद लोकसभा क्षेत्र रायगढ़) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र सिंह ठाकुर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं नरेश पंडा (जिला उपाध्यक्ष भा ज पा) तथा द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि लालजीत सिंह राठिया (विधायक विधानसभा क्षेत्र धर्मजयगढ़) कार्यक्रम की अध्यक्षता अरूण पंडा जी रहे।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही साथ ही छात्रों द्वारा लगाई गई व्यंजन स्टाल पर भारी उत्साह के साथ भीड़ रही। कार्यक्रम की उत्कृष्टता भूतपूर्व छात्रों एवं पूर्व कर्मचारियों का सम्मान रही जिससे सभी पूर्व छात्र और कर्मचारी अभिभूत होकर सराहना करते हुए महाविद्यालय का उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामना दिया गया।

वार्षिक उमंग समारोह में मुख्य अतिथि सांसद एवं विधायक के कर कमलों से सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार प्रदान किया गया। माननीय सांसद राधे श्याम राठिया एवं विधायक लालजीत सिंह राठिया द्वारा अपने उद्धबोधन में महाविद्यालय द्वारा संचालन गतिविधियों को स्थानीय क्षेत्रीय विद्यार्थियों की भविष्य गढ़ने वाली संस्था की उपाधि से सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही गई। महाविद्यालय शासी निकाय समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा द्वारा कहा गया कि कार्यक्रम में सभी विधाओं की प्रविष्ट से छात्रों का समग्र विकास में सहायक सिद्ध होता है, महाविद्यालय वार्षिकोत्सव के दौरान ग्रामीण नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में भारी उत्साह का वातावरण बना रहा।

महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगारंग नृत्य, गीत, नाटक एवं लोक-संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन में उप संचालक तथा कार्यक्रम संयोजक श्री एस.एल. साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। IQAC प्रभारी श्री अजय मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सक्रिय योगदान दिया। सांस्कृतिक प्रभारी चंद्रकांती साव, मोनिका लकड़ा, रजनी तथा पद्मिनी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए आकर्षक प्रस्तुतियाँ तैयार करवाईं।

 

 

पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के स्टाफ राम प्यारे सूर्यवंशी, दुर्गेश स्वर्णकार, दीपक, मोहित, नैना, अंजू भगत एवं वंदना, आसमती, संगीता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए छात्रों में किशोर, गणेश, शंकर, बजरंग, अर्पित माल्या, चंद्रभानु, सुनीता, पूजा, शहोद्रा आदि छात्र छात्राओं एक-दूसरे को बधाई दिए। वार्षिकोत्सव ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!