Uncategorized

पूरक के साथ विशेष परीक्षा कराने व लंबित परिणाम जारी करने की मांग

15 अगस्त विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सरगुजा संभाग के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता एवं उपाध्यक्ष गौतम गुप्ता के नेतृत्व में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति को छात्रहित की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने मुख्य वार्षिक परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के अनुत्तीर्ण व अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए पूरक परीक्षा के साथ विशेष परीक्षा आयोजित करने की मांग की है। सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण व अनुपस्थित छात्रों के साथ-साथ प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन में छूटे विद्यार्थियों को भी विशेष अवसर (वन-टाइम एकेडमिक रिलीफ) दिया जाना चाहिए, ताकि उनका शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होने से बच सके। ज्ञापन में पूरक व विशेष परीक्षा की समय-सारणी तत्काल जारी करने, ओल्ड व न्यू दोनों स्कीम के विद्यार्थियों को लाभ देने तथा प्रायोगिक परीक्षाओं को प्राथमिकता से कराने की बात कही गई है। संगठन ने ध्यानाकर्षण कराया कि वर्तमान में सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना, यूएफएम और विदहेल्ड प्रकरणों का समय पर निराकरण न होने से बड़ी संख्या में छात्र अगली कक्षा में प्रवेश से वंचित हो सकते हैं। उपाध्यक्ष गौतम गुप्ता ने कहा कि परिणामों में विलंब से छात्रों को मानसिक व शैक्षणिक तनाव झेलना पड़ता है। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रहित में तत्काल निर्णय लेना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान अमन सिंह, मनीष सोनी, प्रिंस, अभिषेक और इलेश सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!