छत्तीसगढ़

पूंजीपथरा पुलिस की गेरवानी केसर जंगल में शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार, 22 लीटर महुआ शराब जब्त

15 अगस्त विज्ञापन

( गौरी शंकर गुप्ता )   इसी कड़ी में “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम गेरवानी केसर जंगल में शराब रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई।

पहली कार्रवाई में *आरोपी साहिल यादव पिता शंकर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी गेरवानी डीपापारा थाना पूंजीपथरा* के कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमत लगभग 1000 रुपये जब्त की गई। आरोपी उक्त शराब को बिक्री के लिए रखना बताया।

दूसरी कार्रवाई में आरोपी सुभाष बघेल पिता कमल बघेल उम्र 24 वर्ष निवासी गेरवानी थाना पूंजीपथरा के कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 12 लीटर महुआ शराब कीमत लगभग 1200 रुपये जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में पृथक-पृथक धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा, राजकुमार पैंकरा, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, हेमसागर पटेल एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में नशे के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। विशेषकर नाबालिग बच्चों को नशे की ओर धकेलने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब, नशीले पदार्थ और युवाओं को नशे की लत लगाने वाले कारोबारियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!