Uncategorized

PM Modi UK Visit Live:  दो दिवयीय यात्रा पर लंदन पहुंचे पीएम मोदी; हुआ भव्य स्वागत, भारतवंशियों में उत्साह

15 अगस्त विज्ञापन


12:39 AM, 24-Jul-2025

किंग चार्ल्स तृतीय से भी करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूनाइटेड किंगडम पहुंच गए हैं। वह दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यहां उनकी मौजूदगी में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी किंग चार्ल्स तृतीय और अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान उनकी भारत और ब्रिटेन, दोनों के व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत की भी योजना है। दोनों देश व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर भी चर्चा करेंगे और इसमें व्यापार, अर्थव्यवस्था, तकनीक, अविष्कार, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों को लोगों से संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा होगी। पदभार ग्रहण करने के बाद से यह प्रधानमंत्री की ब्रिटेन की चौथी यात्रा है।  

12:26 AM, 24-Jul-2025

रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने आधिकारिक बयान में कहा, भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है जिसमें हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। हमारा सहयोग व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष, रक्षा, शिक्षा, अनुसंधान, स्थिरता, स्वास्थ्य और लोगों के बीच परस्पर संबंधों सहित कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर के साथ मुलाकात के दौरान हमें अपनी आर्थिक साझेदारी को और बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिसका उद्देश्य दोनों देशों में समृद्धि, विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। मैं इस यात्रा के दौरान ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं।

12:15 AM, 24-Jul-2025

PM Modi UK Visit Live:  दो दिवयीय यात्रा पर लंदन पहुंचे पीएम मोदी; हुआ भव्य स्वागत, भारतवंशियों में उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूनाइटेड किंगडम की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर लंदन पहुंच गए हैं। इस दौरान वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां 24 जुलाई यानी आज उनकी मौजूदगी में भारत व ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होंगे। वे ब्रिटेन में बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों खालिस्तानी चरमपंथियों की मौजूदगी पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा में ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर और किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि यह पीएम मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा है। 

प्रधानमंत्री मोदी, ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। दोनों पक्ष व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!