PM Modi in Raipur LIVE: रायपुर में पीएम, 14,260 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

11:21 AM, 01-Nov-2025
पीएम मोदी ने बच्चों से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ समारोह में जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज करा चुके 2500 बच्चों से बातचीत की।
#WATCH | छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ समारोह में जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज करा चुके 2500 बच्चों से बातचीत की।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/6fhSYeORFS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025
11:15 AM, 01-Nov-2025
PM Modi in Raipur LIVE: रायपुर में पीएम, 14,260 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।




