Uncategorized

प्रधानमंत्री मोदी पहली बार छत्तीसगढ़ में जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

15 अगस्त विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली का त्योहार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ मनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस आशय की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री का यह दौरा बस्तर में तैनात जवानों के लिए विशेष महत्व रखता है, जो लंबे समय से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री बस्तर में तैनात जवानों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ दिवाली की खुशियां साझा करेंगे। यह लगातार 13वीं बार होगा जब प्रधानमंत्री देश के जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 2014 से जवानों के साथ दिवाली मनाने की यह परंपरा शुरू की थी।

हालांकि, प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े नेताओं और राज्य के अफसरों को भी अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। चर्चा है कि प्रधानमंत्री बस्तर में किसी सीआरपीएफ (CRPF) कैंप में जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं।

यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री दिवाली के अवसर पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। 2014 से 2025 तक, वे 12 बार देश के अलग-अलग सीमावर्ती और रणनीतिक इलाकों में जवानों के बीच दिवाली मना चुके हैं। इस बार बस्तर पहुंचकर वे पहली बार छत्तीसगढ़ में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे।

पिछले साल 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। उससे पहले, 2024 में वे गुजरात के कच्छ पहुंचे थे, जहां उन्होंने बीएसएफ (BSF), आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों के साथ त्योहार मनाया था और उन्हें मिठाई खिलाई थी।

प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान सबसे ज्यादा तीन बार जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ दिवाली मनाई है। इसके अलावा, वे हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भी दो-दो बार जवानों के बीच दिवाली का त्योहार मना चुके हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!