Uncategorized

PM Modi: ‘अब दुनिया के दर्जनों देशों में जो EV चलेगी, उस पर लिखा होगा- मेड इन इंडिया’, गुजरात में बोले PM मोदी

15 अगस्त विज्ञापन



गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहमदाबाद में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने गुजरात स्थित टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत की। यह प्लांट तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उद्यम है। इस दौरान सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष व प्रतिनिधि निदेशक तोशीहिरो सुजुकी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित थे। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘अब दुनिया के दर्जनों देशों में जो ईवी चलेगी, उसपर लिखा होगा- मेड इन इंडिया’।

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘गणेश उत्सव के इस उल्लास में आज भारत की ‘मेक इन इंडिया’ यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड हमारे उस लक्ष्य की ओर एक बड़ी छलांग है। आज से भारत में बनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 100 देशों को एक्सपोर्ट की जाएंगी। साथ ही आज हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोल मैन्युफैक्चरिंग की भी शुरुआत हो रही है।’




Trending Videos

PM modi inaugurates production of hybrid battery electrodes at TDS Lithium-Ion Battery Plant in Gujarat

PM Modi
– फोटो : Amar Ujala


उन्होंने कहा कि यह दिन भारत और जापान की दोस्ती को भी एक नया आयाम दे रहा है। मैं सभी देशवासियों, जापान और सुज़ुकी कंपनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भारत की सफलता की कहानी के बीज करीब 13 साल पहले बोए गए थे। 2012 में जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैंने मारुति सुज़ुकी को हंसलपुर में जमीन अलॉट की थी। विजन उस समय भी आत्मनिर्भर भारत का था, मेक इन इंडिया का था।  हमारे तब के प्रयास आज देश के संकल्पों को पूरा करने में इतनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।


PM modi inaugurates production of hybrid battery electrodes at TDS Lithium-Ion Battery Plant in Gujarat

PM Modi
– फोटो : Amar Ujala


पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत के पास लोकतंत्र की शक्ति है। भारत के पास जनसांख्यिकी का सकारात्मक फैक्टर है। हमारे पास कुशल कार्यबल का बहुत बड़ा पूल भी है। इसलिए ये हमारे हर साथी के लिए विन-विन सिचुएशन यानी फायदा ही फायदा वाली स्थिति बनाता है। आज सुज़ुकी जापान भारत में मैन्युफैक्चरिंग कर रही है, और यहां बनी गाड़ियां वापस जापान को एक्सपोर्ट की जा रही हैं। यह भारत और जापान के रिश्तों की मजबूती का प्रतीक तो है ही, साथ ही भारत को लेकर ग्लोबल भरोसे को भी दर्शाता है।’


PM modi inaugurates production of hybrid battery electrodes at TDS Lithium-Ion Battery Plant in Gujarat

PM Modi
– फोटो : Amar Ujala


उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। ऐसे समय में कोई भी राज्य पीछे नहीं रहना चाहिए। हर राज्य को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। हिंदुस्तान आने वाले निवेशकों को इतना कन्फ्यूजन होना चाहिए कि वे सोचें, मैं इस राज्य में जाऊं या उस राज्य में…। मैं सभी राज्यों को निमंत्रण देता हूं कि आइए, रिफॉर्म (सुधार) की स्पर्धा करें, विकास समर्थित नीति (Pro-Development Policies) की स्पर्धा करें, सुशासन की स्पर्धा करें। 2047 तक विकसित भारत बनाने की गति को और तेज करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। 


PM modi inaugurates production of hybrid battery electrodes at TDS Lithium-Ion Battery Plant in Gujarat

पीएम मोदी ने ई-विटारा को दिखाई हरी झंडी
– फोटो : ANI/Maruti Suzuki


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हंसलपुर प्लांट से मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा (e-Vitara) को हरी झंडी दिखाई। इसी दौरान उन्होंने हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड उत्पादन संयंत्र का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इसे भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक करार दिया।




Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!