Uncategorized

पिकनिक पर पसरा मातम: जशपुर के ‘देशदेखा’ में दोस्तों की फोटो खींच रहे युवक पर गिरी गाज, एक की मौत, तीन घायल

15 अगस्त विज्ञापन


जशपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल देशदेखा में रविवार को पिकनिक मनाने गए चार दोस्त आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में मोबाइल से अपने दोस…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 10:22:32 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 10:22:32 AM (IST)

जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

HighLights

  1. भोजन करने से पहले मोबाइल से क्लिक कर रहे थे फोटो, तभी कड़की आसमानी आफत
  2. मौसम बिगड़ता देख लौट गए थे अन्य सैलानी, समतल जगह पर खाना पकाने रुके और बन गए शिकार
  3. जशपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में वज्रपात से युवक गौरव की मौत; जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

जशपुरनगर : शहर के नजदीक स्थित प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल देशदेखा में पिकनिक मना रहे चार दोस्त गाज की चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक की मौक़े पर ही मौत हो गईं और तीन घायल हुए है। घायलो का उपचार राजा देवशरण जिला चिकित्सालय में जारी है। जानकारी के अनुसार कुनकुरी थाना क्षेत्र के कंडोरा निवासी आशीष मणि प्रजापति 24 वर्ष, केराड़ी निवासी दानिश खान 24 वर्ष कुनकुरी निवासी असीम केरकेट्टा 30 साल और गौरव खलखो 23 साल देशदेखा में रविवार को पिकनिक मनाने देशदेखा पहुँचे थे।

चारो दोस्त पर्यटन स्थल के आसपास घूमने के बाद भोजन पका कर खाने की तैयारी कर रहे थे। घटना में घायल हुए दानिश ने बताया कि भोजन करने से पहले सभी फोटो खींचा रहे थे। मृतक गौरव अपनी मोबाईल से फोटो खींच रहा था। इसी दौरान अचानक तेज चमक और गरज के साथ गौरव पर गाज गिरी।

जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गईं। वही उसके तीन दोस्त बुरी तरह से झूलस गए हैँ। उल्लेखनीय है ऊँची पहाड़ी में स्थित देशदेखा में बरसात के मौसम में बहुत ही मनमोहक प्रकृतिक दृश्य होता है। इसका लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक यहाँ जुटते है। रविवार होने के कारण यहाँ अधिक भीड़ थी। लेकिन दोपहर बाद मौसम को बिगड़ता देख अधिकांश पर्यटक लौट गए थे। लेकिन घटना के शिकार हुए लोग, ऊँची पहाड़ी से उतर कर एक समतल स्थान पर भोजन पकाने में लग गए थे। जिससे वे हादसे का शिकार हो गए।

इस प्राकृतिक हादसे के 3 मुख्य और संवेदनशील पहलू

  • मौसम के पूर्वानुमान की अनदेखी: बरसात के दिनों में ऊंची पहाड़ियों या खुले मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के दौरान रुकना बेहद खतरनाक होता है। पर्यटकों द्वारा मौसम के बदलते मिजाज को हल्के में लेना जानलेवा साबित हुआ।

  • मोबाइल और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स का खतरा: घटना के वक्त मृतक गौरव हाथ में मोबाइल लेकर फोटो खींच रहा था। विशेषज्ञों के अनुसार, गरज-चमक के दौरान खुले आसमान के नीचे मोबाइल का एक्टिव इस्तेमाल (वेव्स और मेटल कंपोनेंट्स के कारण) कई बार आकाशीय बिजली को आकर्षित करने का कारण बन जाता है।

  • घायलों की स्थिति पर नजर: जिला अस्पताल में भर्ती असीम, दानिश और आशीष मणि प्रजापति की हालत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। वज्रपात के झटके से झुलसे युवकों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।



  • Source link

    15 अगस्त विज्ञापन
    विज्ञापन 1
    विज्ञापन 2
    विज्ञापन 3
    विज्ञापन 4
    विज्ञापन 5
    विज्ञापन 6
    विज्ञापन 7
    विज्ञापन 8

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    error: Content is protected !!