Uncategorized

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर कोयले से लदा ट्रेलर खराब: जोड़ा तालाब गांव के पास कई किलोमीटर लंबा जाम लगा – Gaurela News

15 अगस्त विज्ञापन




पेंड्रा-रतनपुर मुख्य मार्ग पर जोड़ा तालाब गांव के पास कोयले से लदा एक ट्रेलर खराब हो गया। इसके कारण सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर का इंजन डीजल आपूर्ति बंद होने के कारण बीच सड़क पर रुक गया। यह ट्रेलर पेंड्रा से बिलासपुर की ओर जा रहा था। सड़क संकरी होने और एक ओर पेड़ होने के कारण अन्य बड़े वाहनों के निकलने का रास्ता नहीं बचा। देखते ही देखते ट्रक, बस, मालवाहक और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगातार हो रही बारिश ने सड़क की स्थिति को पहले से ही प्रभावित कर रखा था, जिससे जाम की समस्या और बढ़ गई। यात्रियों और वाहन चालकों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही जीपीएम यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। पुलिस ने दोनों ओर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करते हुए ट्रेलर को हटाने की तैयारी शुरू की। यातायात प्रभारी ने बताया कि वाहन मालिक से संपर्क कर लिया गया है। मिस्त्री के मौके पर पहुंचने के बाद ही ट्रेलर की मरम्मत कर उसे सड़क से हटाया जा सकेगा। फिलहाल, केवल दोपहिया वाहनों की आवाजाही संभव हो पा रही है, जबकि अन्य सभी वाहन जाम में फंसे हुए हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!