Uncategorized

पेंड्रा में सड़क हादसे में टीचर की मौत: बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार, बिलासपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम – Gaurela News

15 अगस्त विज्ञापन


पेंड्रा-कोटमी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका सोनल तिवारी ने बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोनल तिवारी पेंड्रा की रहने वाली थी और अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल कोटमी कला में पदस्थ थी।

.

हादसा दीपावली छुट्‌टी के बाद स्कूल खुलने पर हुआ, जब वह हर दिन की तरह स्कूल जा रही थीं। दुबटिया और कुदरी के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और शिक्षिका को गंभीर चोटें आईं।

उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनल तिवारी के पिता कुंडली प्रसाद तिवारी बिलासपुर स्थित शासकीय महाविद्यालय में भौतिकी के प्राध्यापक हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!