Uncategorized

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर सीएम साय की प्रतिक्रिया: बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, कम खरीदें सोना

15 अगस्त विज्ञापन


CM Vishnudeo Sai on PM Narendra Modi Appeal: पीएम नरेंद्र मोदी ने युद्ध की वजह से विश्व में जारी वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और भारत की अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देशहित में लोग ईंधन की बचत करें। पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। अगले एक वर्ष तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचें। इस पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये पीएम मोदी की शानदार सलाह है।

सीएम साय ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्द की स्थिति जारी है। इस का सभी देशों पर असर हो रहा है। कोई देश अछूता नहीं है। पीएम मोदी ने अच्छी सलाह दी है। विदेश में हमारे देश का पैसा ना जाए। इसके लिये हमें कोशिश करनी चाहिए। शादियों के लिये सोना कम खरीदें और पेट्रोल-डीजल का भी कम से कम उपयोग करें। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो वे उपाय बताएं कि ऐसे समय में क्या करना चाहिए।

पीएम मोदी का देशवासियों से अनुरोध

पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग अगले एक साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें। हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर विशेष ध्यान देना होगा। पीएम ने याद दिलाते हुए कि कोरोना काल में देश ने ‘वर्क फ्रॉम होम’, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में फिर से इन विकल्पों को प्राथमिकता देना समय की मांग है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में ईंधन की बचत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। दुनिया भर में तेल बहुत महंगा हो चुका है। इसलिए हमें जरूरत के अनुसार ही ईंधन का इस्तेमाल करना चाहिए और अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए।

जानें क्या है पूरा मामला 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया इस समय बड़े आर्थिक और सप्लाई चेन संकट से गुजर रही है। मिडिल ईस्ट में पिछले दो महीनों से चल रहे युद्ध और रशिया-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों पर भारी दबाव बना हुआ है, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!