Uncategorized

Parliament Budget Session LIVE: ओम बिरला बोले- अविश्वास प्रस्ताव पर पक्ष रखूंगा; लोकसभा की कार्यवाही बाधित

15 अगस्त विज्ञापन


11:53 AM, 12-Mar-2026

देश और लोकतंत्र के दुश्मन हैं ये लोग- गिरीराज सिंह का कांग्रेस पर हमला

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये लोग देश और लोकतंत्र के दुश्मन हैं। ये लोग गरीबों के पैसों का लोकसभा में दुरुपयोग करते हैं। ये लोग देश में भ्रम फैलाने के अलावा कुछ नहीं करते… वोट डालने का साहस भी नहीं दिखा पाए क्योंकि इनके बीच एकता नहीं थी। हमने महामारी के दौरान प्रबंधन किया, और इसे भी संभाल लेंगे। इन्हें कोई परवाह नहीं क्योंकि इनके नेता भी परवाह नहीं करते। कांग्रेस दिनभर भ्रम फैलाने का काम करती है। कांग्रेस के पास और कोई काम नहीं है।

11:38 AM, 12-Mar-2026

LPG संकट पर शशि थरूर का सरकार को आड़े हाथों लिया

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एलपीजी गैस सिलिंडरों की कमी के मुद्दे पर कहा “ऐसे मामलों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। सरकार को इस बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। आप जानते हैं कि LPG सिलिंडरों के लिए कितनी लंबी लाइनें लगती हैं… आप जानते हैं कि कीमतें बढ़ा दी गई हैं। संसद एक ऐसा मंच है, जहां यह सब जनता के सामने रखा जा सकता है। हमारा केवल यही अनुरोध है कि इस पर चर्चा हो और सरकार जनता को आश्वासन दे। यह स्वीकार्य नहीं कि सरकार केवल अपनी इच्छा के अनुसार काम चलाए।”

11:32 AM, 12-Mar-2026

संसद परिसर में LPG संकट को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देशभर में LPG गैस सिलिंडरों की कमी को लेकर संसद परिसर में विपक्षी नेताओं के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई और जनता को हो रहे संकट पर ध्यान देने की मांग की।

11:13 AM, 12-Mar-2026

राहुल गांधी का हमला: पीएम खुद घबराए हुए हैं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री खुद बिल्कुल अलग कारणों से घबराए हुए हैं। वह अडानी मामले और एप्स्टीन केस को लेकर चिंतित हैं। वह संसद के भीतर भी आने में सक्षम नहीं हैं। देश को घबराने न कहें, जबकि वह स्वयं घबराए हुए हैं।

11:00 AM, 12-Mar-2026

Parliament Budget Session LIVE: ओम बिरला बोले- अविश्वास प्रस्ताव पर पक्ष रखूंगा; लोकसभा की कार्यवाही बाधित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के बाद लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी जारी रही। स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से शांति बनाए रखते हुए सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग की अपील की। बिरला ने स्पीकर के खिलाफ विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा कि इस विषय पर लंबी चर्चा हो चुकी है। वे खुद भी इस पर अपने विचार रखेंगे। इससे पहले लोकसभा में प्रश्नकाल चलाया जाना चाहिए। प्रश्नकाल में सदस्य जनता से जुड़े अहम सवाल पूछते हैं, जिसपर सरकार जवाब देती है। हालांकि, सदस्यों की तरफ से सहयोग न मिलने पर स्पीकर बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। राज्यसभा में कार्यवाही जारी है।





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!