Uncategorized

Paras Hospital Firing: बंगाल के आनंदपुर थाने ने पटना पुलिस को सौंपे 4 आरोपी, कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांट पर भेजा

15 अगस्त विज्ञापन


पश्चिम बंगाल पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान चंदन मिश्रा हत्याकांड के संदिग्ध आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। बंगाल के आनंदपुर थाने  की पुलिस ने पटना लाए जाने वाले चार आरोपियों को रविवार देर रात बिहार पुलिस को सौंप दिया। इससे पहले अलीपुर की स्थानीय कोर्ट ने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांट पर पटना भेज दिया। 

Trending Videos

अलीपुर कोर्ट ने आरोपियों को बिहार पुलिस को सौंपने का आदेश दिया

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने बिहार पुलिस की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की, जिसके बाद आरोपियों को महानगर के सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अलीपुर कोर्ट ने आरोपियों को बिहार पुलिस को सौंपने और ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले जाने की अनुमति दे दी।

17 जुलाई को पटना के अस्पताल में हत्या हुई, बंगाल से गिरफ्तार हुए आरोपी

बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की 17 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में 5 शूटर्स दिखे थे। इन्हें तौसीफ बादशाह लीड कर रहा था।

ये भी पढ़ें- Patna Hospital Murder Case: पटना के अस्पताल में हत्या मामले में कार्रवाई, बंगाल के न्यू टाउन से पांच गिरफ्तार

पांच लोगों को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया

हत्या के इस मामले में कोलकाता के पास न्यू टाउन से कम से कम पांच लोगों को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। बिहार पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!