Uncategorized

पैंट की जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट, छात्र झुलसा: पैंट में लगी आग, दोस्तों ने समय रहते बुझाई, हा​थ-पैर में आई चोटें, पुलिस जांच में जुटी – Bilaspur (Chhattisgarh) News

15 अगस्त विज्ञापन




छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टूडेंट की पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। इस घटना में छात्र मामूली झुलस गया। यह हादसा सरकंडा थाना क्षेत्र के सेंट्रल लाइब्रेरी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सरकंडा सेंट्रल लाइब्रेरी के पास छात्र अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। ब्लास्ट से छात्र की पैंट में आग लग गई और वहां मौजूद लोग घबरा गए। स्टूडेंट के दोस्तों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। मोबाइल ब्लास्ट में छात्र झुलस गया। उसके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोबाइल ब्लास्ट क्यों हुआ बैटरी खराब होने, ओवरहीटिंग या किसी अन्य तकनीकी वजह से। जानकारों के मुताबिक, स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरी कभी-कभी ज्यादा गर्म होने या खराब होने पर फट सकती है। लंबे समय तक चार्ज करने या सस्ते चार्जर इस्तेमाल करने से ऐसे हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!