Uncategorized

ट्रक से मासूम को कुचला, पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश,VIDEO: 2 जगह बैरिकेड्स तोड़कर भागा ड्राइवर; हाईवे पर पीछा कर पकड़ा – Khairagarh News

15 अगस्त विज्ञापन


मोहला-मानपुर में 2 जगह ट्रक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन ड्राइवर बैरिकेड्स तोड़कर भाग गया।

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में शुक्रवार (26 जून) सुबह हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गुंडरदेही गांव के पास सड़क किनारे खेल रहे एक 10 साल के बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ड्रा

.

पुलिस ने जब ट्रक को रोकने की कोशिश तो, ड्राइवर बैरिकेड्स तोड़कर महाराष्ट्र बॉर्डर की ओर भाग निकला। पहले मोहला में नाकेबंदी की गई थी। ट्रक ड्राइवर बैरिकेड्स तोड़ आगे निकल गया, इसके बाद उसे मानपुर में रोकने की कोशिश की गई। इस बार भी वह नहीं रुका।

इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। भागते हुए आखिरकार कोहका के पास ट्रक सड़क ने नीचे उतर गया, तब जाकर आरोपी ड्राइवर पुलिस की पकड़ में आया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहले देखिये यह तस्वीरें-

मोहला क्षेत्र में नाकेबंदी तोड़कर भागता हुआ ट्रक चालक।

इसके बाद मानपुर क्षेत्र में भी बैरिकेड्स तोड़कर भागा।

इसके बाद मानपुर क्षेत्र में भी बैरिकेड्स तोड़कर भागा।

इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा।

इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा।

पहली नाकेबंदी तोड़ी, फिर दूसरी भी तोड़कर भागा

पुलिस के मुताबिक, फरार ड्राइवर सबसे पहले मोहला थाना क्षेत्र में लगाए गए बैरिकेड्स तक पहुंचा। यहां पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने ट्रक की रफ्तार कम नहीं की और सीधे बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे निकल गया।

इसके बाद मानपुर थाना के सामने भी पुलिस ने दोबारा नाकेबंदी की। यहां भी ड्राइवर ने पुलिस की चेतावनी और रुकने के संकेतों की अनदेखी करते हुए बैरिकेड्स तोड़ दिए। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से कुछ पुलिस अधिकारी और जवान बाल-बाल बच गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहगीरों में भी दहशत फैल गई।

कोहका के पास पुलिस से बचने के चक्कर में ट्रक सड़क से नीचे उतरा।

कोहका के पास पुलिस से बचने के चक्कर में ट्रक सड़क से नीचे उतरा।

लगातार पीछा करती रही पुलिस

बैरिकेड्स तोड़ने के बावजूद पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। कई थानों की टीम लगातार ट्रक के पीछे लगी रही। आखिरकार मानपुर और कोहका थाना क्षेत्र के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोरकोट्टी गांव के पास पुलिस ने ट्रक को चारों ओर से घेर लिया।

बच निकलने की कोशिश में चालक ने ट्रक मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। घटना के दौरान चालक को चोटें भी आईं, जिसके चलते उसे उपचार के लिए मानपुर अस्पताल भेजा गया।

आरोपी ड्राइवर को चोटें आई है, उसे मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी ड्राइवर को चोटें आई है, उसे मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नशे के एंगल पर भी जांच

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय ड्राइवर नशे की हालत में था या नहीं। उसके मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के आधार पर चालक के खिलाफ हिट एंड रन, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम।

बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम।

बच्चे की मौत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुंडरदेही गांव में बच्चे का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंबागढ़ चौकी अस्पताल भेजा गया।

…………………..

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए….

रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव केस….पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी:तेज रफ्तार कार ड्राइवर फरार, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की जान बाल-बाल बची

तेलीबांधा वीआईपी चौक पर ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला सामने आया था।

तेलीबांधा वीआईपी चौक पर ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला सामने आया था।

रायपुर के तेलीबांधा वीआईपी चौक पर ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार सवार युवक चेकिंग के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ते हुए फरार हो गया। इस घटना में चेकिंग में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की जान बाल-बाल बची। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!