छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना

15 अगस्त विज्ञापन

 

मां दुर्गा के दर्शन कर माता के जसगीतों में हुए शामिल, श्रद्धालुओं के साथ बजाए मंजीरे

रायपुर, 20 अक्टूबर 2026/ नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान आस्था, भक्ति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा भी माता की भक्ति में सराबोर नजर आए। कहीं उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मंजीरे बजाकर माता के जसगीत गाए, तो कहीं ग्रामीणों के साथ भजनों में शामिल होकर उत्सव की खुशियां साझा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पिपरिया में बजरंग दल दुर्गा उत्सव समिति, मां भवानी दुर्गा उत्सव समिति, सर्व दुर्गा उत्सव समिति, मां शीतला दुर्गा उत्सव समिति, मां संतोषी दुर्गा उत्सव समिति तथा लक्ष्मी चौक स्थित तिरंगा दुर्गा उत्सव समिति के पंडालों में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उन्होंने उत्सव समितियों के सदस्यों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!