Uncategorized
NHM Employees: छत्तीसगढ़ में NHM कर्मियों के लिए डबल गुड न्यूज! रुका वेतन मिलेगा, 27% वेतन वृद्धि भी मंजूर | Announcement Of Salary Hike For Nhm Employees

NHM Employees: छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 33 दिन की हड़ताल के दौरान रुके वेतन के भुगतान का ऐलान किया, जबकि स्वास्थ्य मंत्री ने 27 प्रतिशत लंबित वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को पूरा करने की घोषणा की।
15 अगस्त विज्ञापन




