अपराध
नवविवाहिता की तालाब में मिली लाश, मायके वालों ने दामाद और ससुर को पीटा

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक नवविवाहिता की लाश 9 सितंबर को घर से कुछ दूर तालाब में मिली। उसकी शादी 4 माह पूर्व ही हुई थी।
सूचना पर मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे। इस दौरान शव निकाल लिया गया था। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता था, दामाद ने मारपीट भी की थी। सामाजिक बैठक में समझौता भी हुआ, लेकिन प्रताड़ना जारी थी। बेटी का एक हाथ टूटा था तथा पसली में भी चोटें थीं। उन्होंने दामाद पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।
इस बीच विवाद होने पर मायके वालों ने दामाद व उसके पिता की बेदम पिटाई कर दी। दोनों को रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
15 अगस्त विज्ञापन



