बिलासपुर

नवरात्र से पहले बिलासपुर की सड़कों का होगा मरम्मत, निगम आयुक्त ने दिए निर्देश

15 अगस्त विज्ञापन

बिलासपुर नगर निगम ने वर्षा ऋतु के बाद शहर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे और जहां आवश्यकता होगी, वहां डामरीकरण किया जाएगा।

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से नवरात्र की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान पंडालों में विराजित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में गड्ढों से भरी सड़कें और उड़ती धूल भक्तों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए नवरात्र से पहले शहर की सभी सड़कों की मरम्मत का काम पूरा किया जाएगा।

वर्षा ऋतु के दौरान ही शहर की सड़कें उधड़ने लगी थीं और गड्ढे दिखाई देने लगे थे। वर्षा ऋतु के अंत तक शहर की लगभग सभी सड़कें खराब हो गईं, जिससे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सभी आठ जोन को सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी जोन कमिश्नरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को एक महीने के भीतर दुरुस्त कर लें। इस निर्देश के बाद आने वाले कुछ ही दिनों में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी देखने में आया है कि ज्यादातर सड़कों की स्ट्रीट लाइट खराब हो गई हैं और सड़कों पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहती। इसके मद्देनजर नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने आवश्यकता के अनुसार सभी सड़कों में नई लाइट लगाने के निर्देश भी दिए हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!