रायपुर

नवा रायपुर में चलती बस में अचानक आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी बाल-बाल बचे

15 अगस्त विज्ञापन

नवा रायपुर में महानदी भवन के पास बुधवार को कर्मचारियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। चलती बस में आग लगते ही बस में सवार कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। सभी कर्मचारी ऑफिस से घर लौट रहे थे।

आग बढ़ती देख कर्मचारियों ने तुरंत बस से बाहर निकलना शुरू किया। कुछ कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बस में लगी आग बुझाने में जुट गई।

वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस महानदी भवन के पास पहुंची ही थी कि अचानक इंजन और पीछे के हिस्से से तेज धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बस में आग लग गई और कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं।

बस के अंदर बैठे कर्मचारियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। धुआं इतना भर गया कि उनका दम घुटने लगा। ड्राइवर ने तुरंत बस रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

फिलहाल बस में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। चलती बस में अचानक आग कैसे लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के बाद बस की स्थिति और घटना के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!