छत्तीसगढ़जशपुर

नाबालिक बालिका से अनाचार का आरोपी शिक्षक को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jashpur police arrested a teacher accused of raping a minor girl

15 अगस्त विज्ञापन
जशपुर: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  दिनांक 14.11.2025 को जशपुर के एक स्कूल में अध्ययनरत् 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी ,कि वह जुलाई 2024 से आरोपी गिरधारी राम यादव के यहां रहकर घरेलू काम करती थी, इसके साथ ही वह जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई भी करती है। इस दौरान आरोपी गिरधारी राम यादव नेे घर में रहने के दौरान अकेला पाकर , वह कई बार छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया है।
    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी गिरधारी राम यादव के विरूद्ध  थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 74,75,64(2)(M),65(1)  एवं पॉस्को एक्ट की धारा 6,8 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
    मामले का आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव, घटना दिनांक से ही फरार था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा, आरोपी शिक्षक की पता साजी हेतु  कई पुलिस टीम गठित की गई थी, जिनके द्वारा आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव के छिपने की संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम भी आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव  के संभावित लोकेशनों को ट्रेस कर रही थी, व एक पुलिस की टीम सादी वर्दी में 24 घंटे आरोपी शिक्षक के मोहल्ले व घर पर नजर रखी हुई थी, कि  इसी दौरान आरोपी गिरधारी राम यादव  जैसे ही अपने घर आया , व पुलिस की सादी वर्दी की टीम ने तत्काल आरोपी शिक्षक को उसके घर से धर दबौचा। आरोपी शिक्षक पुलिस के लगातार दबाव के कारण , अपने घर से कपड़े व रुपए लेकर कहीं भागने के फिराक में था।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी गिरधारी राम यादव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है, मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है, आरोपी  को न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा।
             मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार  आरोपी शिक्षक को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया है,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा।
15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!