Uncategorized

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर ग्रामीण एसपी ने सिलयारी चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड, दोनों आरोपी गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नाबालिग से दुष्कर्म मामले की विवेचना में लापरवाही बरतना सिलयारी चौकी प्रभारी को महंगा पड़ गया। रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से सिलयारी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह धरसीवा थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक सुशील वर्मा को सिलयारी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं मामले में दुष्कर्म के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सामाजिक प्रतिनिधियों ने कार्रवाई की मांग उठाई थी

यह मामला सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधियों ने कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसके बाद एसपी ग्रामीण ने जांच कराई, जिसमें विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि चौकी सिलयारी, थाना धरसीवा के अपराध क्रमांक 207/2026 की विवेचना में घोर लापरवाही बरतने के कारण उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

मामले की विवेचना कर रहे धरसीवा थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया कि यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला नहीं है, बल्कि दो अलग-अलग आरोपितों द्वारा अलग-अलग अवसरों पर दुष्कर्म किया गया।

पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल को नाबालिग का परिचित ईश्वर धृतलहरे (36), निवासी देवगांव थाना खरोरा, उसे अपने घर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। अगले दिन वह नाबालिग को बहोरी नाला पथरी क्षेत्र ले गया, जहां उसके परिचित तारकेश्वर मानिकपुरी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग को उसके मामा के घर छोड़ दिया गया।

पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं

18 अप्रैल को नाबालिग के स्वजन की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। बाद में जांच के दौरान दुष्कर्म, शादी का झांसा देने तथा पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराएं जोड़ी गईं। एसपी ग्रामीण के निर्देश पर कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की विवेचना जारी है और सभी कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!