छत्तीसगढ़जशपुरराज्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगर को 107 करोड़ 32 लाख की ऐतिहासिक सौगात दी

Chief Minister Vishnudev Sai gave a historic gift of ₹107.32 crore to Kunkuri town.

15 अगस्त विज्ञापन

गौरीशंकर गुप्ता /जशपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों के दौरान जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। आधुनिक, सुव्यवस्थित और समृद्ध नगर के निर्माण के लिए कुल 107 करोड़ 32 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनका सीधा लाभ नगरवासियों को मिल रहा है। इन योजनाओं से नगर की आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन, यातायात और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

कुनकुरी नगर की प्रमुख उपलब्धियों में 63 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मंजूरी शामिल है। इससे युवाओं को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए नगर पंचायत के 53 विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिससे नगर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ होंगी।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कुनकुरी को बड़ी सौगात मिली है। नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 62 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है, जिससे प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद और योग को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा नगर के छठ घाट के समग्र विकास के लिए 5 करोड़ 17 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे धार्मिक आस्था, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए 6 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम भवन का निर्माण किया जाएगा, जो नगर का पहला बड़ा बहुउद्देशीय सभागार होगा। शिक्षा को मजबूती देने के लिए नालंदा परिसर के 250 सीटर विस्तार हेतु 4 करोड़ 37 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए 7 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से हाई-टेक बस स्टैंड का निर्माण होगा।

इसके साथ ही नगर में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से रिक्रिएशन चिल्ड्रन पार्क बनाया जा रहा है। वहीं वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक एलईडी स्ट्रीट लाइट और अन्य विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जिससे रात्रिकालीन रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।

विकास से बदलेगी कुनकुरी की पहचान, नगरवासियों ने जताया आभार
इन सभी योजनाओं के माध्यम से कुनकुरी नगर अब स्मार्ट सुविधाओं, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, सशक्त शिक्षा, आधुनिक यातायात और समृद्ध सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ एक आदर्श नगर के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कुनकुरी विकास, विश्वास और भविष्य की नई मिसाल बन रहा है। वहीं नगरवासियों ने इन ऐतिहासिक विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!