छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

मोबाइल टावर से कॉपर वायर चोरी का तमनार पुलिस ने किया खुलासा*

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता)  *14 अगस्त, रायगढ़* । जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से एयरटेल एवं जिओ कंपनी के कॉपर केबल वायर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक युवक एवं चोरी का माल खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 02 किलोग्राम कॉपर वायर एवं 200 रुपये नकद बरामद कर जब्त किया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी धनुंजय की पतासाजी की जा रही है।

     जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त 2026 को प्रार्थी राहुल तिवारी, जो ALTIUS मोबाइल टावर कंपनी में क्लस्टर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है, ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि केलो विहार तमनार स्थित मोबाइल टावर में साइट डाउन का अलार्म प्राप्त हुआ था। उस समय प्रार्थी रायगढ़ में था, जिस पर उसने टावर के टेक्नीशियन चंद्रसेन कुर्रे को मौके पर जाकर जांच करने भेजा। टेक्नीशियन द्वारा जांच करने पर पता चला कि टावर में लगे एयरटेल एवं जिओ कंपनी के करीब 50-60 मीटर कॉपर केबल वायर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये है, को अज्ञात चोर काटकर चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर प्रार्थी ने मौके पर पहुंचकर देखा तो केबल वायर कटा हुआ मिला। रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 202/2026, धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

       थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मुखबीरों को सक्रिय कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुधरीखार निवासी शिवम सिदार इस तरह की चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहता है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल शिवम सिदार के घर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया अपने साथी धनुंजय निवासी कुधरीखार, तमनार के साथ मिलकर मोबाइल टावर से कॉपर वायर चोरी करना तथा चोरी का सामान कुधरीखार निवासी महिला शांति प्रजा को बेचना बताया। आरोपी शिवम सिदार के कब्जे से 200 रुपये नकद बरामद कर जब्त किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताए अनुसार शांति प्रजा की पतासाजी कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने शिवम सिदार एवं धनुंजय से चोरी का कॉपर वायर खरीदना स्वीकार किया। उसके कब्जे से करीब 02 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। विवेचना में शांति प्रजा द्वारा चोरी का माल जानबूझकर खरीदना पाए जाने पर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस विस्तारित की गई।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध घटित करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर शिवम सिदार एवं शांति प्रजा को 13 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी धनुंजय की तलाश एवं पतासाजी पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही है।

आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, रंजीत भगत एवं पुष्पेन्द्र सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी*-

1. शिवम सिदार पिता हेमसागर सिदार 26 वर्ष निवासी कुधरीखार तमनार थाना तमनार जिला रायगढ़

2. शांति प्रजा पिता जशकारण प्रजा उम्र 49 वर्ष निवासी कुधरीखार तमनार थाना तमनार जिला रायगढ़

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!