Uncategorized

मनेंद्रगढ़ की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे: इन्हीं रास्तों से डेली गुजरते हैं अधिकारी;CMO बोले- परिषद बैठक के बाद सड़क निर्माण की मांग की जाएगी – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

15 अगस्त विज्ञापन


मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय से लगे नगर पंचायत झगराखांड, नई लेदरी और खोंगापानी की सड़कों हाल बेहाल है। मनेंद्रगढ़ से महज 10 किलोमीटर में इन तीनों नगर पंचायतों के सड़कों पर गड्ढों के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधि

.

जिले के आलाधिकारी आए दिन करते हैं आना-जाना

आलम यह है कि लोग किसी प्रकार गड्ढों से बच-बचाकर किसी तरह गाड़ी चलाते हैं। नगर पंचायत खोंगापानी के उपाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि सड़कों पर गड्ढे होने के कारण यहां रह रहे जिले के आला अधिकारियों सहित आमजनों को आवाजाही में काफी असुविधा होती है।

इस बात का हमें पीड़ा, कष्ट है। जबकि इसी क्षेत्र में जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ के साथ बड़े-बड़े अधिकारी रहते हैं और आए दिन इसी रास्ते से आना-जाना करते हैं।

गड्ढों के कारण हादसा का डर बना रहता है।

इस सड़क की दुर्दशा को देखते हुए उप क्षेत्रीय प्रबंधक को बरसात के दौरान मरम्मत कराने और बारिश के बाद सड़क निर्माण कराने को लेकर मैंने बात की है। मैं चाहूंगा कि सड़क का काम जल्द से जल्द हो।

आगामी परिषद की बैठक के बाद शासन की जाएगी मांग- CMO

इस मामले में नगर पंचायत झगराखांड के सीएमओ बसंत राम ने कहा कि इस सड़क का निर्माण एसईसीएल ने करवाया था। सड़कों पर गड्ढों को लेकर ऑटो ड्राइवरों ने मरम्मत की मांग की थी। जिसके बाद सड़क पर जहां-जहां गड्ढा था, उसमें नगर पंचायत ने मिट्टी डलवाया था।

लेकिन लगातार बारिश होने के कारण मिट्टी बह गया है। आगामी परिषद की बैठक के बाद हम शासन को पत्र भेजकर सड़क निर्माण की मांग करेंगे। फिलहाल के लिए इन गड्ढों में मुरुम वाली मिट्टी से गड्ढा भरा जाएगा।

झगराखांड नगर पंचायत कार्यालय

झगराखांड नगर पंचायत कार्यालय



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!