छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

*मन की बात का 138वां एपिसोड महावीर नगर में सुना गया

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) *बिलासपुर, 28 सितम्बर 2026*भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं हम सबके नेता, नगर विधायक *श्री अमर अग्रवाल जी* के मार्गदर्शन में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री *श्री नरेंद्र मोदी जी* के लोकप्रिय कार्यक्रम *”मन की बात” के 138वें एपिसोड* को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ सुना गया।

यह कार्यक्रम *बूथ क्रमांक 43, शक्ति केंद्र – गंगानगर, के महावीर नगर वार्ड क्रमांक 15, विकास नगर* में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना।

इस अवसर पर *जिला उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह भोगल* ने कहा कि – _”मन की बात प्रधानमंत्री जी के मन की बात नहीं, बल्कि यह देश के 140 करोड़ लोगों के मन की बात है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी जी देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचार, युवाओं के प्रयासों और नारी शक्ति के संकल्प को पूरे देश के सामने लाते हैं। हमें इन प्रेरणादायी कहानियों को जन-जन तक पहुंचाना है।”_

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मन की बात में बताए गए विषयों जैसे स्वदेशी अपनाओ, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन में अपनाएं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से *जिला उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह भोगल, वार्ड पार्षद श्री नितिन पटेल* संयोजक मृणाल राय सहित बूथ अध्यक्ष, सहित कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!