Uncategorized

MIC बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिली: सड़क चौड़ीकरण और जल व्यवस्था सुधार पर जोर, अवैध नल कनेक्शन पर लगेगा जुर्माना – Jagdalpur News

15 अगस्त विज्ञापन




जगदलपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) बैठक में शहर के विकास से जुड़े 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सड़क चौड़ीकरण, जल आपूर्ति व्यवस्था सुधार और बाजार से जुड़े प्रस्तावों पर सहमति बनी। दो निविदा कार्यों की न्यूनतम दर को मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की अनुशंसा की गई। बैठक में 12 प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग, 4 राजस्व-बाजार विभाग, 4 जल प्रदाय शाखा और 1 वाहन शाखा से संबंधित थे। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। बैठक में संजय बाजार की 5 दुकानों, नए बस स्टैंड परिसर की 1 दुकान, पं. दीनदयाल उपाध्याय व्यवसायिक परिसर (बैलाकोठ कॉम्पलेक्स) की 1 दुकान और ईतवारी बाजार की 2 दुकानों के लिए प्राप्त निविदाओं की अधिकतम दर को मंजूरी दी गई। यातायात व्यवस्था को बनाया जाएगा बेहतर इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया गया। लोक निर्माण विभाग से जुड़े प्रस्तावों में लाल चर्च से नगर निगम बस स्टैंड रोड तक, नयामुंडा रोड से साकेत कॉलोनी तक, डीजे कोर्ट से चांदनी चौक होते हुए सिटी ग्राउंड तक, पुराना पंचायत कार्यालय से डॉ. पाढ़ी हाउस वार्ड क्रमांक 36 छत्रपति शिवाजी वार्ड तक और माता गुड़ी से एमपीएम हॉस्पिटल तक सड़क चौड़ीकरण की अनुशंसा की गई। इन कार्यों के पूरा होने से शहर में यातायात जाम की समस्या कम होने और आवागमन आसान होने की उम्मीद है। जल प्रदाय शाखा से जुड़े प्रस्तावों में नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में अवैध नल कनेक्शनों को जुर्माना लेकर वैध करने की अनुशंसा की गई। इसके अलावा नालियों के पास गुजर रही पाइप लाइनों को ऊपर उठाने और जर्जर पाइपों को बदलने के काम की भी मंजूरी दी गई, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और लीकेज की समस्या कम होगी। व्यवस्था में सुधार होगा- मेयर महापौर संजय पांडेय ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के समग्र विकास के साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। MIC बैठक में लिए गए फैसलों से विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा। बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में महापौर संजय पांडेय, अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, राणा घोष, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल, योगेंद्र पांडेय, संजय विश्वकर्मा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!