Uncategorized

महापौर ने फिल्टर प्लांट संचालक से कहा- व्यवस्था दुरुस्त करें

15 अगस्त विज्ञापन

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मोहारा के वाटर फिल्टर प्लांट में सामने आई अव्यवस्था के बीच महापौर मधुसूदन यादव निरीक्षण के ​​लिए पहुंचे। फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। जहां अव्यवस्था को लेकर सीएमसी तेजस कम्पनी के संचालक को फटकार लगाई। महापौर यादव ने कहा कि पेयजल के मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्लांट का सुचारू रूप से संचालन करना होना चाहिए। इस दौरान महापौर के साथ निगम आयुक्त जीआर मरकाम भी मौजूद रहे। महापौर ने अधिकारियों से प्लांट में चालू पंप, क्लोरिन, एलम के स्टाक की जानकारी ली। ईई यूके रामटेके ने बताया कि प्लांट के 18 पंप में से 6 पंप खराब हो गए हैं। जो बनने योग्य नहीं हैं। 5 पंप मरम्मत में है। जिसका जल्द मरम्मत करने कहा गया है। वहीं 150 एचपी के दो नए मोटर पंप खरीदी की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। वहीं 30 टन फिटकिरी स्टाक में है। शुक्रवार तक फिटकिरी का नया स्टॉक पहुंचेगा। प्लांट के नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश: महापौर ने तकनीकी अधिकारियों को फिल्टर प्लांट का नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश ​दिए। किसी भी परेशानी पर तत्काल व्यवस्था दुरूस्त रखें। उन्होंने प्लांट संचालक से कहा कि पेयजल जैसे अति आवश्यक सेवा में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!